सेबी ने संभव स्टील ट्यूब्स और वरिंदरा कंस्ट्रक्शन्स समेत 3 कंपनियों के IPO को दी मंज़ूरी
सेबी ने संभव स्टील ट्यूब्स, वरिंदरा कंस्ट्रक्शन्स और एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज़ लिमिटेड के आईपीओ को मंज़ूरी दे दी है। सेबी के अनुसार, तीनों कंपनियों को 21-23 जनवरी के बीच ऑब्ज़र्वेशन लेटर जारी किया गया है और एक साल के भीतर तीनों कंपनियां अपना आईपीओ ला सकती हैं। संभव स्टील ट्यूब्स का आईपीओ के ज़रिए ₹540 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है।
read more at Moneycontrol हिन्दी


