Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेबी प्रमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

short by मनीष झा / on Tuesday, 13 August, 2024
हिंडनबर्ग की नई रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के इस्तीफे और अदाणी ग्रुप से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। दरअसल, हिंडनबर्ग ने माधबी पर अदाणी मनी साइफनिंग स्कैंडल में इस्तेमाल ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया था।