Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई के पूर्व निदेशक विजय शंकर का 76 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 3 December, 2024
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक विजय शंकर का 76 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक, लंबे समय से बीमार रहने के चलते विजय कुछ समय से नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती थे। बकौल परिवार, उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को एम्स को दान कर दिया जाएगा।
read more at भाषा