साबित हुआ उनके जैसा कट्टर ईमानदार नेता देश में नहीं है: केजरीवाल की ज़मानत पर सिसोदिया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शराब नीति मामले में सीबीआई के केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एक बार फिर साबित हुआ कि केजरीवाल जैसा सच्चा, देशभक्त व कट्टर ईमानदार नेता देश में नहीं है। उनकी गिरफ्तारी से बड़ा पाप लोकतंत्र के इतिहास में नहीं हुआ।"
read more at X


