सुबह 9 बजे की शूट पर रात 9 बजे आते थे गोविंदा, अब सुबह 8:30 बजे ही आते हैं: शक्ति कपूर
ऐक्टर शक्ति कपूर ने 'समय के साथ अभिनेता गोविंदा में क्या बदलाव देखे' सवाल पर कहा है कि वह समय के पाबंद हो गए हैं। उन्होंने कहा, "पहले सुबह 9 बजे की शिफ्ट के लिए गोविंदा रात 9 बजे पहुंचते थे। अब वह सुबह 8:30 बजे ही आ जाते हैं। इनसिक्योरिटी आदमी को कहां से कहां पहुंचा देती है।"


