सुबह सोकर उठने के 30 मिनट के अंदर सिगरेट पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल के मुताबिक, सुबह सोकर उठने पर फेफड़े ज़्यादा संवेदनशील होते हैं। उन्होंने बताया कि सोकर उठने के तुरंत बाद धूम्रपान करने से उसके केमिकल संवेदनशील और अपेक्षाकृत 'फ्रेश' वायुमार्गों पर असर डालते हैं जिससे विषाक्त पदार्थों का अवशोषण ज़्यादा होता है। उन्होंने कहा, "इससे कार्सिनोजेन का जोखिम बढ़ता है...रक्त वाहिकाओं को तेज़ी से नुकसान पहुंचता है।"


