सुबह-सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे विराट कोहली, देखी भस्म आरती
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार सुबह करीब 4 बजे उज्जैन (एमपी) स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। उनके साथ कुलदीप यादव और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी थे। विराट ने करीब 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी और इस दौरान पुजारी ने उनके माथे पर चंदन लगाया।
read more at News18 हिंदी


