संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा, एक भी पत्थरबाज़ नहीं बचेगा: यूपी के CM योगी
संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद सोमवार को यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारा पुराण कहता है कि संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा।" उन्होंने संभल हिंसा पर विपक्ष से कहा, "पत्थरबाज़ी में शामिल एक भी आरोपी बच नहीं पाएगा। सबको सज़ा मिलकर रहेगी।"
read more at इंडिया टीवी


