सीमा शुल्क पर छूट के मामले में इंडिगो पर लगा ₹2.17 करोड़ का जुर्माना
सीमा शुल्क विभाग ने भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो पर ₹2.17 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इंडिगो ने बताया है कि विमान कलपुर्ज़ों के आयात पर सीमा शुल्क पर छूट से इनकार करने से जुड़े मामले के बाद यह जुर्माना लगाया गया है। बकौल कंपनी, वह अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष सीमा शुल्क विभाग के इस फैसले को चुनौती देगी।
read more at भाषा


