स्मृति ने वनडे में 9वें देश के खिलाफ बनाया 50+ स्कोर, तोड़ा अंजुम चोपड़ा का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान स्मृति मांधना ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ 50 रन से अधिक की पारी खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। स्मृति ने अंजुम चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 8 देशों के खिलाफ 50 रन से अधिक की पारी खेली थी।
read more at इंडिया टीवी


