Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्मृति मांधना बनीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 28 December 2025
स्मृति मांधना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन (281 पारी) बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने रविवार को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20I में 80(48) रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले महिला क्रिकेटरों में मिताली राज (भारत), सुज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड) और चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) ने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।