सामुदायिक रेडियो के जनक राममूर्ति को मिला पद्मश्री, पहला एजुकेशनल TV चैनल किया था लॉन्च
सामुदायिक रेडियो के जनक डॉ. श्रीधर राममूर्ति को सोमवार को पद्मश्री सम्मान दिया गया। अन्ना विश्वविद्यालय (चेन्नई) में मीडिया साइंसेज विभाग के प्रमुख रहते हुए उन्होंने 2004 में 'अन्ना कम्युनिटी रेडियो' की स्थापना की जो भारत का पहला कम्युनिटी रेडियो स्टेशन है। उन्होंने देश का पहला एजुकेशनल टीवी चैनल 'ज्ञान दर्शन' और पहला एजुकेशनल एफएम स्टेशन 'ज्ञानवाणी' लॉन्च किया था।
read more at News18 हिंदी


