सामानों की एक्सपायरी डेट और शेल्फ लाइफ में क्या अंतर होता है?
किसी मेडिसिन, कॉस्मेटिक या खाद्य पदार्थ की एक्सपायरी डेट उस आखिरी तिथि को कहते हैं जब तक निर्माता किसी उत्पाद की पूर्ण क्षमता और सुरक्षा की गारंटी लेता है और इस तिथि के बाद सामान को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, किसी सामान को खोलने के बाद उसे खत्म करने की निर्धारित अवधि को शेल्फ लाइफ कहते हैं।


