दिल्ली में 9-साल में पहली बार जुलाई में 'अच्छी' वायु गुणवत्ता दर्ज होने और सामान्य से अधिक बारिश होने के बावजूद पिछले 7-साल में जुलाई का यह महीना सर्वाधिक प्रदूषित रहा। सीआरईए के विश्लेषण के अनुसार, इस साल जुलाई के पहले 30-दिन दिल्ली का औसत एक्यूआई 119 रहा जो 2019 (एक्यूआई 134) के बाद जुलाई का सर्वाधिक मासिक औसत है।