Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन में क्या है अंतर? WHO ने बताईं अहम बातें

short by Priyanka Verma / on Sunday, 29 November 2026
सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन में काफी अंतर है। सामान्य सिरदर्द में सिर के दोनों तरफ दबाव/जकड़न महसूस होती है जबकि माइग्रेन में सिर के एक तरफ तेज़ धड़कन जैसा दर्द होता है। WHO के अनुसार, माइग्रेन का दर्द 4-72 घंटे तक रह सकता है और इसमें मतली/उल्टी/तेज़ रोशनी-आवाज़ से परेशानी होती है जो सामान्य सिरदर्द में आमतौर पर नहीं होते।