सोमनाथ की 'शौर्य यात्रा' में शामिल हुआ 108 घोड़ों का दस्ता
गुजरात के सोमनाथ में 'शौर्य यात्रा' के दौरान गुजरात पुलिस माउंटेड यूनिट के 108 घोड़ों का दस्ता जुलूस में शामिल हुआ जिसका वीडियो सामने आया है। जुलूस में पीएम मोदी एक खुली गाड़ी में 'डमरू' और 'शंख' बजाते नज़र आए। अधिकारियों ने बताया कि इसमें काठियावाड़ी और मारवाड़ी नस्ल के घोड़े थे जिन्हें 8 महीने विशेष ट्रेनिंग दी गई थी।
read more at PTI


