Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए वरिष्ठ राजनयिक पी हरीश
short by मनीष झा / on Wednesday, 14 August, 2024
वरिष्ठ राजनयिक पी हरीश को बुधवार को न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्ष 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हरीश फिलहाल जर्मनी में भारत के राजदूत हैं। गौरतलब है कि रुचिरा कंबोज के सेवानिवृत्त होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत का पद खाली है।
read more at भाषा