सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची मुंबई और मध्य प्रदेश की टीम
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2024 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई की टीम ने अजिंक्य रहाणे की 98 रनों की पारी की बदौलत बड़ौदा को 6 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं, मध्य प्रदेश दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा है। बेंगलुरु में 15 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


