सारा करियर को लेकर मुझसे सलाह लेती हैं, शायद इब्राहिम से भी भविष्य में ऐसी बात करूं: सैफ
ऐक्टर सैफ अली खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बताया है, "मैं और बेटी सारा बहुत बातें करते हैं...अपने करियर को लेकर वह मुझसे सलाह लेती है।" वहीं, बेटे इब्राहिम को लेकर उन्होंने मज़ाक में कहा कि उसे आमिर खान से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, "उम्मीद करता हूं कि इब्राहिम से भी भविष्य में ऐसी बातें करूंगा।"
read more at Hindustan Times


