सिराज ने खराब प्रदर्शन के सवाल पर पत्रकार की बोलती की बंद, आंकड़े गिनाते हुए दिया जवाब
ओवल टेस्ट में जीत के बाद पेसर मोहम्मद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी 2024-25) में खराब प्रदर्शन करने के बाद आपने वापसी कैसे की?' सवाल पर कहा, "सर, मैंने बीजीटी में 20 विकेट लिए थे।" उन्होंने कहा, "जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) उस समय शानदार गेंदबाज़ी कर रहे थे...मेरा काम ये था कि उन्हें सहयोग दूं।"
read more at ABP न्यूज़


