सूर्यकुमार यादव बनने वाले हैं पिता, पत्नी देविशा के बेबी शावर की तस्वीरें आईं सामने
टीम इंडिया के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। देविशा के बेबी शावर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सूर्यकुमार और देविशा की शादी जुलाई 2016 में हुई थी। गौरतलब है, सूर्यकुमार ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत को जीत दिलाई थी।
read more at CricTracker


