सुरक्षा जांच के लिए चलती कोचिंग में घुसीं जयपुर की मेयर, कहा- 'शिकायत कीजिए, कार्रवाई करेंगे'
दिल्ली के कोचिंग हादसे के बाद जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर सुरक्षा जांच के लिए मंगलवार को एक चलती कोचिंग क्लास में घुस गईं। उन्होंने दिल्ली की घटना का ज़िक्र करते हुए छात्रों से कहा कि अगर कोचिंग सेंटर पर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा है तो नगर निगम प्रशासन से शिकायत करें जिसपर कार्रवाई की जाएगी।
read more at X (formerly Twitter)


