Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सूरज की तपिश से गुज़रकर 4 टुकड़ों में बिखर गया धूमकेतु, NASA ने शेयर किया वीडियो

short by खुशी / on Thursday, 19 March, 2026
नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने धूमकेतु C/2025 K1(ATLAS) के टूटने के पल कैमरे में कैद किए हैं। बकौल वैज्ञानिक, यह तस्वीरें धूमकेतु के सूरज के सबसे करीब से गुज़रने के एक महीने बाद (8-10 नवंबर 2025) ली गईं जिसे पेरिहेलियन कहते हैं जिसमें धूमकेतु सर्वाधिक गर्मी-स्ट्रेस से गुज़रता है। इसके बाद वह 4 बड़े टुकड़ों में टूटकर बिखर गया।