सूरत रेलवे स्टेशन पर दुकान में घुस पेटीज खाता दिखा चूहा, लोगों ने हाइजीन को लेकर जताई चिंता
सूरत रेलवे स्टेशन पर एक चूहे द्वारा टी-स्टॉल में रखी पेटीज खाए जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। 29 अगस्त को एक यात्री ने यह वीडियो शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने संबंधित स्टॉल बंद कर दिया और संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। वीडियो पर लोगों ने खाने की हाइजीन को लेकर चिंता जताई है।
read more at ABP न्यूज़


