Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को पत्र के ज़रिए मिली जान से मारने की धमकी

short by Anuj / on Monday, 10 August, 2026
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी को लेकर ठाकुरपुकुर पुलिस-स्टेशन (कोलकाता) में केस दर्ज हुआ है। उनके निजी सचिव की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि ऐसे पत्र कई महीनों से आ रहे थे लेकिन शुरू में इसे नज़रअंदाज किया पर हाल के पत्रों में सीधे धमकी दी गई।