Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिलिंडर की जगह पंखा, दिल्ली में NDA की बैठक में RLM के चुनाव चिह्न को लेकर हुई बड़ी चूक

short by अपर्णा / on Thursday, 27 March, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बुधवार को एनडीए नेताओं की बैठक हुई। सांसद संजय जायसवाल के घर पर हुई इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे। वहीं, बैठक में लगाए गए बैनर में बड़ी चूक नज़र आई। बैनर में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम का चुनाव चिह्न 'सिलिंडर' की जगह 'पंखा' दर्शाया गया।