Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साल के अंतिम दिन शेयर बाज़ारों में दिखी गिरावट, सेंसेक्स 109 अंक फिसला

short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 31 December, 2024
घरेलू शेयर बाज़ार 2024 के अंतिम कारोबारी दिन (मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुए। बीएससी का सेंसेक्स 109.12 अंक गिरकर 78,139.01 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 0.10 अंक की गिरावट के साथ 23,644.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा, ज़ोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ में गिरावट रही।
read more at भाषा