Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सालाना ₹70 लाख की सैलरी काफी नहीं है: कनाडा में इंफोसिस में काम कर रहा भारतीय इंजीनियर

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 28 September, 2024
टोरंटो (कनाडा) में एक भारतीय मूल के इंजीनियर ने सालाना CAD115,000 (₹70 लाख) की सैलरी पर असंतोष ज़ाहिर किया है। इंफोसिस के इंजीनियर ने कहा कि रहने में होने वाले खर्च के चलते टोरंटो में CAD100,000-115,000 पर्याप्त नहीं है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "उन्हें कंपनी बदलनी चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "हर महीने $3,000 किराया देना पागलपन है।"
read more at Hindustan Times