अजिंक्य रहाणे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया है। विराट ने लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल का काम किया है...आपको अपने सफर पर गर्व होना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "स्लिप्स में सबसे भरोसेमंद हाथ...टेस्ट में मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर। आपके लिए शुभकामनाएं।"