टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसला विमान, सोलापुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को टेक-ऑफ के दौरान एक महिला ट्रेनी पायलट का प्रशिक्षण विमान रनवे से बाहर निकल गया। दोपहर करीब 2.30 बजे विमान का अगला हिस्सा जमीन से टकराया, लेकिन पायलट को कोई चोट नहीं आई है। दमकल, एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
read more at Livehindustan


