Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, हिरासत में ली गईं

short by अपर्णा / on Thursday, 30 January 2025
दिल्ली में 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल गुरुवार को सफाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रकों में कूड़ा भरकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचीं और वहां कूड़ा फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने कूड़ा फेंकने को लेकर मालीवाल को हिरासत में ले लिया है। मालीवाल ने कहा कि पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है।