भारत में बने फायर फाइटिंग रोबोट FF Bot को DGQA की मंजूरी, तीनों सेनाओं ने दिए ऑर्डर
भारत में बने फायर फाइटिंग रोबोट FF Bot को रक्षा गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) ने सैन्य इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। स्वदेशी एम्प्रेसा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित यह रोबोट रिमोट से चलता है और पानी-फोम से आग बुझाता है। इसमें ऑप्टिकल व थर्मल कैमरे हैं। नौसेना ने 50, सेना ने 18 और वायुसेना ने 80-रोबोट का ऑर्डर दिया है।
read more at Tv9hindi


