एमपी में होटल में युवक के बैग में गांजा रखने की साज़िश मामले में थाना प्रभारी लाइन हाज़िर
सिवनी (मध्य प्रदेश) में एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनके साथ बदसलूकी करने और बैग में गांजा रखने की साज़िश मामले में एसपी कृष्ण लालचंदानी ने कार्रवाई की है। एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि शुरुआती कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस होटल के डिज़िटल वीडियो रिकॉर्डर और वायरल फुटेज की जांच करेगी।
read more at Timesnowhindi


