सावन के सोमवार को यूपी के मंदिर में मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत
बाराबंकी (यूपी) के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, बंदरों के कूदने से बिजली का तार टूटकर एक टीन शेड पर गिरने से करंट फैल गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


