Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वरा भास्कर के पति फाहद को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार, NCP की सना जीतीं

short by तान्या झा / on Saturday, 23 November, 2024
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति और एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) फाहद अहमद को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अणु​शक्ति नगर सीट से हार मिली है। यहां से पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी व एनसीपी नेता (अजित गुट) सना मलिक ने 3,378 मतों से जीत हासिल की है। फाहद को 45,963 वोट मिले जबकि सना ने 49,341 मत हासिल किए।
read more at ECI