स्वरा भास्कर ने की लड़कियों की शिक्षा का विरोध करने वाले मौलाना नौमानी से मुलाकात, हुई आलोचना
ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फाहद अहमद के साथ मौलाना सज्जाद नौमानी से मुलाकात की है जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। दरअसल, नौमानी को लड़कियों की शिक्षा का विरोध करने और बिना निगरानी के लड़कियों को स्कूल-कॉलेज भेजने वाले अभिभावकों की आलोचना के लिए जाना जाता है। अहमद महाराष्ट्र चुनाव में एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार हैं।
read more at YouTube


