सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती के भाई ने दी प्रतिक्रिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और परिजन को सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए शोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया के साथ पुराना वीडियो शेयर किया और लिखा, "सत्यमेव जयते।" 2020 में रिया और शोविक को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
read more at ABP न्यूज़


