सुषमा स्वराज की सांसद बेटी बांसुरी को बनाया गया नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का सदस्य
पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) का सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। वहीं, बांसुरी ने बुधवार को अपने 'X' अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है।
read more at X


