E20 गाड़ी मार्च से एक दिन पहले राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने आरोप लगाया कि संसद के पास मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। उन्होंने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। पूनावाला ने कहा कि वह किसी डर से पीछे नहीं हटेंगे।