Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संसद में टोकने पर बीजेपी सांसद पर भड़के खरगे; बोले- तेरे बाप का भी साथी था, चुप बैठ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 3 February, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को संसद में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे व बीजेपी सांसद नीरज शेखर पर भड़क गए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। खरगे डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत का मुद्दा उठा रहे थे और इसी दौरान शेखर ने उन्हें टोक दिया। खरगे ने कहा, "तेरे बाप का भी मैं साथी था...चुप...चुप बैठ।"