Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुहागरात पर यूपी में कपल की हुई मौत, फंदे से लटका मिला दूल्हे का शव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 9 March 2025
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई है। अंदर से बंद कमरे में पत्नी का शव बेड पर जबकि पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जोड़े की शादी 7 मार्च को हुई थी और आज (रविवार) शादी का रिसेप्शन था। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या कर दूल्हे ने आत्महत्या की।