साहब, पढ़ी-लिखी लड़की से मेरी शादी करा दीजिए: यूपी में थाने पहुंचकर पुलिस से युवक
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीते दिनों थाने पहुंचे एक युवक ने पुलिसकर्मियों से उसकी शादी कराने की गुहार लगाई। युवक ने पुलिस से कहा, "साहब, मेरी शादी नहीं हो रही...कोई भी पढ़ी-लिखी मुस्लिम लड़की से शादी करा दीजिए...एमए-बीए पास दुल्हन दिलवा दीजिए।" बकौल पुलिस, युवक के परिजन का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


