संजय राउत को धमकी देने वाले का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं: महाराष्ट्र पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत को कथित तौर पर वॉट्सऐप मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में वह मेसेज भेजा था।
read more at ABP न्यूज़


