संदेशखाली में पत्रकार की गिरफ्तारी के मामले में एनएचआरसी ने बंगाल डीजीपी को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रिपोर्टिंग के दौरान रिपब्लिक टीवी बांग्ला के एक पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी कर मामले में 2 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बकौल एनएचआरसी, यह ज़बरदस्ती मीडिया की आवाज़ दबाने का प्रयास है।
read more at भाषा


