संन्यास वापस लेने के बाद तमीम इकबाल ने पत्नी आयशा व बांग्लादेशी पीएम संग शेयर की तस्वीर
बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस लेने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी आयशा और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री को ना नहीं कह सका।" गौरतलब है कि तमीम ने शुक्रवार को हसीना के हस्तक्षेप के बाद संन्यास वापस लेने का फैसला लिया था।
read more at Instagram


