Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संपत्ति विवाद में 61-वर्षीय शख्स ने मुंबई में भाई की चाकू मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 1 January 2022
मुंबई (महाराष्ट्र) के विक्रोली में गुरुवार को एक 61-वर्षीय शख्स को कथित तौर पर अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, माता-पिता की संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई अक्सर थाने आते थे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते थे।