संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को यूएनएचआरसी से निलंबित किया; वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहा भारत
यूक्रेन पर हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से निलंबित कर दिया। वहीं, भारत इस मसौदा प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहा। प्रस्ताव के पक्ष में 93 देशों ने मतदान किया जबकि 24 देशों ने इसके खिलाफ वोटिंग की और 58 देशों ने मतदान से परहेज़ किया।
read more at ABP न्यूज़


