Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संविदा भर्तियों को खत्म करेगी ओडिशा सरकार, 57,000 कर्मचारी होंगे नियमित: सीएम

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 16 October, 2022
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को एलान किया कि राज्य सरकार की नौकरियों में संविदा भर्ती की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी और 57,000 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सरकार का सालाना ₹1,300 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। पटनायक ने कहा, "यह ओडिशा के इतिहास में एक सुनहरा क्षण है।"