Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संसद पीएम का कार्यक्षेत्र नहीं है, वह लोकसभा स्पीकर के बगैर वहां क्यों गए?: ओवैसी

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 27 September 2021
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नई संसद के निर्माण स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर प्रश्न उठाए हैं। बकौल ओवैसी, "संसद प्रधानमंत्री का कार्यक्षेत्र नहीं है। वह लोकसभा स्पीकर के बगैर वहां क्यों गए? क्या स्पीकर ने...अनुमति दी थी?" उन्होंने कहा, "यह शक्तियों के विभाजन के सिद्धांत के खिलाफ है जो संविधान की मूल संरचना का अंग है।"
read more at Twitter