संसदीय प्रणाली वाले देश में 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा के लिए कोई स्थान नहीं: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी को लिखे पत्र में कहा है, "संसदीय शासन व्यवस्था को अपनाने वाले देश में एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा के लिए कोई स्थान नहीं है।" उन्होंने कहा, "हम इसके खिलाफ हैं। एकसाथ चुनाव कराने का विचार संविधान के विरुद्ध है।"
read more at ABP न्यूज़


